Ranchi Firing : नामकोम में दिनदहाड़े मुखिया को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस…

Ranchi Firing : राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। नामकुम थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने मुखिया को गोली मारी है। अज्ञात अपराधियों ने हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप को दिनदहाड़े गोली मार दी है। गोली लगने से मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। आनन-फानन में मुखिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ranchi Firing : नामकोम थाना क्षेत्र के हाहाप पंचायत का है मामला
Ranchi Firing : नामकोम थाना क्षेत्र के हाहाप पंचायत का है मामला

Ranchi Firing : पहले से घात लगाकर बैठे थे अपराधी

मिली जानकारी के मुताबिक मुखिया सुबह में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने मुखिया पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोली लगते ही मुखिया गंभीर रुप से घायल हो गया और जमीन में गिर पड़ा।

Ranchi Firing : जांच में जुटी पुलिस

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद गंभीर रुप से घायल मुखिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट–

 

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...