Ranchi : रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नामकोम थाना क्षेत्र में मुखिया नन्हे कच्छप पर गोलीबारी मामले का उद्भेदन किया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ही गोलीबारी के आरोपी शनिचरवा कच्छप को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में फरार अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Ranchi : जमीन विवाद में मारी गई थी गोली

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मुखिया नन्हे कच्छप को एक जमीन विवाद में गोली मारी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते महज 24 घंटे के अंदर ही आरोपी शनिचरवा कच्छप को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापमारी अभियान में लगी हुई है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। ट
Ranchi : मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियो ने मारी थी गोली
बतातें चले कि 23 जनवरी को अहले सुबह अज्ञात अपराधियों के द्वारा नामकोम थाना क्षेत्र में मुखिया नन्हे कच्छप पर गोलीबारी की घटना हुई थी। जिस वक्त घटना घटी उस वक्त नन्हे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस घटना में मुखिया गंभीर रुप से घायल हो गया था। फिलहाल उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


















