चलती Train में व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लखीसराय: बिहार के लखीसराय से एक बड़ी खबर आ रही है। लखीसराय में अपराधियों ने एक व्यक्ति को ट्रेन में गोलियों से भून दिया। घटना किउल जंक्शन की है जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति को चलती ट्रेन में गोलियों से भून दिया। मृतक की पहचान लखीसराय के मह्सोना गांव निवासी धम्रेंद्र कुमार के रूप में की गई। मामले की जानकारी देते हुए जमालपुर रेल पुलिस अधीक्षक रमण चौधरी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम किउल जंक्शन पर हावड़ा-गया जब रुकने वाली थी तभी बदमाशों ने एक यात्री को गोलियों से भून दिया।

हत्या के बाद बदमाश ट्रेन से कूद कर भाग गया। घटना की जानकरी के बाद रेल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि रेल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से एक बैग बरामद हुआ है जिसमें संपत्ति से संबंधित कागजात बरामद हुआ है इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि संपत्ति के विवाद में व्यक्ति की हत्या की गई है।

घटना के बाद ट्रेन समेत मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। ट्रेन की बोगी में सवार यात्रियों ने कहा कि ट्रेन जब किउल जंक्शन के आउटर सिग्नल के पास पहुंची थी तभी चार बदमाश पहुंचे जिसमें दो के पास हाथ था। बदमाश पहुँचते ही गोली चलाना शुर कर दिया और व्यक्ति को गोली मार कर ट्रेन से कूद कर भाग गए। घटना के बाद ट्रेन में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Patna आ रहे थे गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पटना एयरपोर्ट पर विमान को उतरने की नहीं दी गई अनुमति

Train Train Train

Train

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img