Gaya में जुलुस के दौरान दो पक्षों में रोड़ेबाजी, पुलिस मौके पर पहुंच कर…

गया: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की पहली वर्षगांठ के अवसर पर गया में युवाओं ने एक जुलुस निकाला था। जुलुस गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रघुवाचक गांव में निकाली गई। जुलुस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गया जिसमें दोनों ही पक्षों ने एक दुसरे के ऊपर जम कर रोड़ेबाजी की।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई और इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी लिया था। बाद में फिर गांव में शांति समिति की बैठक कर माहौल को शांतिपूर्ण बनाने की कोशिश की गई। हालांकि इस दौरान गांव में भारी मात्रा में पुलिसबल की तैनाती भी की गई थी।

1 378 22Scope News

पुलिस बल की तैनाती और शांति समिति की बैठक के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है। मामले में बताया जा रहा है कि राम मंदिर के वर्षगांठ के अवसर पर जब युवाओं की एक टोली ने जुलुस निकाली थी इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने कुछ पत्थर फेंके जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जो कि पत्थरबाजी के बाद जा कर खत्म हुआ। बताया जा रहा है कि जुलुस में डीजे बजाने की अनुमति नही दी गई थी बावजूद इसके डीजे बजाया जा रहा था। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Pragati Yatra के तहत सीएम पहुंचे सहरसा, दी 210 करोड़ के योजनाओं की सौगात

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya

Gaya

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...