गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे इंडोनेशियाई राष्ट्र्पति

डिजिटल डेस्क : गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे इंडोनेशियाई राष्ट्र्पति। भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। वह बीती रात नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री पावित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया। वह गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले चौथे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति होंगे। इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौतों की उम्मीद है।

परेड में भाग लेगा इंडोनेशियाई मार्चिंग और बैंड दल 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दल कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा। यह पहली बार होगा जब इंडोनेशिया का दल विदेश में राष्ट्रीय दिवस परेड में शामिल होगा। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इंडोनेशिया से 162 सदस्यों वाला मार्चिंग दस्ता और 190 सदस्यों वाला बैंड दल भी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होंगे। यह पहली बार है, जब इंडोनेशियाई दल किसी दूसरे देश के राष्ट्रीय परेड में भाग ले रहा है। यह दोनों देशों के बीच मजबूत सैन्य और सांस्कृतिक सहयोग का प्रतीक है। बता दें कि इंडोनेशिया भारतीय मूल के लगभग 150,000 व्यक्ति रहते हैं। ये वो लोग हैं, जिनके पूर्वज 19वीं और 20वीं शताब्दी में इंडोनेशिया में चले गए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।’

भारत और इंडोनेशिया में कई समझौते होने के हैं आसार…

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौतों की उम्मीद है। इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें खरीदने का इच्छुक है।  ऐसे में सुबियांतो की यात्रा के दौरान इस आशय की घोषणा हो सकती है। वे शनिवार को पीएम मोदी के साथ वार्ता भी करेंगे। उनकी यात्रा के बारे में जानकारी रखने वाले कुछ लोगों ने बताया कि वार्ता में रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, पर्यटन और द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की जाएगी।

भारत-इंडोनेशिया संबंधों में लगातार बड़ी प्रगाढ़ता…

बीते कुछ सालों में भारत-इंडोनेशिया संबंधों में तेजी आई है। पीएम मोदी ने 2018 में इंडोनेशिया की यात्रा की, जिसके दौरान भारत-इंडोनेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया। प्रबोवो सुबियांतो इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत कर चुके हैं। इंडोनेशिया में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद सुबियांतो ने पीएम मोदी को फोन किया था। इस दौरान दोनों के बीच भारत-इंडोनेशिया के सभ्यतागत रिश्तों को आगे बढ़ाने से लेकर कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर बात हुई थी। इसके अलावा दोनों नेताओं ने 2024 में ब्राजील के रियो डी जेनेरो में जी20 सम्मेलन के दौरान भी मुलाकात की थी। वर्ष 2018 में रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर के बाद दोनों देशों में द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंधों में भी लगातार विस्तार देखा गया है। भारत की एक्ट ईस्ट नीति में दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र भी एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ) क्षेत्र में भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से एक है। 2023 में भारत-इंडोनेशिया व्यापार की मात्रा 29.40 बिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज की गई। इंडोनेशिया में बुनियादी ढांचे, बिजली, कपड़ा, इस्पात, मोटर वाहन, खनन, बैंकिंग और उपभोक्ता सामान क्षेत्रों में भारतीय निवेश 1.56 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...