Advertisement
Advertisement

77वें गणतंत्र दिवस : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, आसमान में फाइटर जेट्स ने बनाया ‘ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन’

दिल्ली : भारत सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य ताकत की झलक दिखा रहा है। इस दौरान हाल ही में गठित नई सैन्य इकाइयों और ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल किए गए प्रमुख हथियार प्रणालियों के मॉडल भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हैं।

कर्तव्य पथ पर होने वाला यह कार्यक्रम ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने की थीम पर आधारित है

कर्तव्य पथ पर होने वाला यह कार्यक्रम ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने की थीम पर आधारित है। इसकी अगुवाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की। समारोह सुबह 10.30 बजे शुरू हुआ और करीब 90 मिनट तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने से हुआ। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्य अतिथि राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की सुरक्षा में पारंपरिक बग्घी में कर्तव्य पथ पहुंचे। इस बार का खास आकर्षण भारतीय सेना का पहली बार पेश किया जा रहा ‘चरणबद्ध युद्ध संरचना’ प्रदर्शन है। इसमें ड्रोन, टैंक और तोपखाने को ऐसे युद्ध अभ्यास स्वरूप में दिखा जा रहा है, जो असली युद्ध के हालात को दर्शाता है।

Republic Day 6 22Scope News

कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल हुआ यूरोपीय संघ का दस्ता

कर्तव्य पथ पर यूरोपीय संघ का दस्ता भी परेड में शामिल हुआ। यूरोपीय संघ का सैन्य प्रतिनिधित्व ईयू मिलिट्री स्टाफ के डायरेक्टर जनरल की ओर से कर्नल फ्रेडरिक साइमोन स्प्रुइट ने किया, जो एक जिप्सी में सवार थे।

Republic Day 1 22Scope News

कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का झंडा लेकर उड़ा ध्रुव हेलिकॉप्टर

कर्तव्य पथ के ऊपर प्रहार फॉर्मेशन में उड़ान भरी गई, जिसमें भारतीय सेना का एक ध्रुव एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का झंडा लेकर उड़ा। इसके साथ भारतीय सेना का ‘रुद्र’ एएलएच-डब्ल्यूएसआई और भारतीय वायुसेना का एएलएच मार्क-IV हेलिकॉप्टर भी शामिल था। राजपूत रेजिमेंट ने भी कर्तव्य पथ पर मार्च किया और ड्रोन वॉरफेयर और सूर्यास्त्र की झलक भी दिखी। ये वो हथियार हैं जिनका इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर में किया गया था।

Republic Day 3 22Scope News

कर्तव्य पथ पर एमआई-17 1वी हेलिकॉप्टरों ने की पुष्प वर्षा

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 129 हेलिकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 1वी हेलिकॉप्टरों ने ध्वज फॉर्मेशन में उड़ान भरते हुए पुष्प वर्षा की। इस हेलिकॉप्टर फॉर्मेशन का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत ने किया।

Republic Day 4 22Scope News

राष्ट्रगान के साथ कर्तव्य पथ पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके बाद स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से दी गई 21 तोपों की गूंजदार सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ।

Republic Day 5 22Scope News

राष्ट्रपति ने शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से किया सम्मानित

गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया। उन्हें ये सम्मान ISS में 18 दिनों तक रिसर्च के लिए दिया गया है, जो भारत के गगनयान मिशन में अहम साबित होगा।

Republic Day 2 22Scope News

सफल भारत विश्व को ज्यादा स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाता है – उर्सुला वॉन

77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने पर उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर समारोह का वीडियो साझा कर लिखा कि गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होना मेरे लिए जीवन भर का सम्मान है। एक सफल भारत विश्व को अधिक स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाता है।

यह भी पढ़े : 77वां गणतंत्र दिवस : गांधी मैदान से विधानसभा तक शान से लहराया तिरंगा, राज्यपाल ने किया झंडोत्तोलन…

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...