Bihar Jharkhand News | Live TV

गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे इंडोनेशियाई राष्ट्र्पति

डिजिटल डेस्क : गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे इंडोनेशियाई राष्ट्र्पति। भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। वह बीती रात नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री पावित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया। वह गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले चौथे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति होंगे। इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौतों की उम्मीद है।

परेड में भाग लेगा इंडोनेशियाई मार्चिंग और बैंड दल 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दल कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा। यह पहली बार होगा जब इंडोनेशिया का दल विदेश में राष्ट्रीय दिवस परेड में शामिल होगा। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इंडोनेशिया से 162 सदस्यों वाला मार्चिंग दस्ता और 190 सदस्यों वाला बैंड दल भी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होंगे। यह पहली बार है, जब इंडोनेशियाई दल किसी दूसरे देश के राष्ट्रीय परेड में भाग ले रहा है। यह दोनों देशों के बीच मजबूत सैन्य और सांस्कृतिक सहयोग का प्रतीक है। बता दें कि इंडोनेशिया भारतीय मूल के लगभग 150,000 व्यक्ति रहते हैं। ये वो लोग हैं, जिनके पूर्वज 19वीं और 20वीं शताब्दी में इंडोनेशिया में चले गए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।’

भारत और इंडोनेशिया में कई समझौते होने के हैं आसार…

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौतों की उम्मीद है। इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें खरीदने का इच्छुक है।  ऐसे में सुबियांतो की यात्रा के दौरान इस आशय की घोषणा हो सकती है। वे शनिवार को पीएम मोदी के साथ वार्ता भी करेंगे। उनकी यात्रा के बारे में जानकारी रखने वाले कुछ लोगों ने बताया कि वार्ता में रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, पर्यटन और द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की जाएगी।

भारत-इंडोनेशिया संबंधों में लगातार बड़ी प्रगाढ़ता…

बीते कुछ सालों में भारत-इंडोनेशिया संबंधों में तेजी आई है। पीएम मोदी ने 2018 में इंडोनेशिया की यात्रा की, जिसके दौरान भारत-इंडोनेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया। प्रबोवो सुबियांतो इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत कर चुके हैं। इंडोनेशिया में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद सुबियांतो ने पीएम मोदी को फोन किया था। इस दौरान दोनों के बीच भारत-इंडोनेशिया के सभ्यतागत रिश्तों को आगे बढ़ाने से लेकर कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर बात हुई थी। इसके अलावा दोनों नेताओं ने 2024 में ब्राजील के रियो डी जेनेरो में जी20 सम्मेलन के दौरान भी मुलाकात की थी। वर्ष 2018 में रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर के बाद दोनों देशों में द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंधों में भी लगातार विस्तार देखा गया है। भारत की एक्ट ईस्ट नीति में दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र भी एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ) क्षेत्र में भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से एक है। 2023 में भारत-इंडोनेशिया व्यापार की मात्रा 29.40 बिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज की गई। इंडोनेशिया में बुनियादी ढांचे, बिजली, कपड़ा, इस्पात, मोटर वाहन, खनन, बैंकिंग और उपभोक्ता सामान क्षेत्रों में भारतीय निवेश 1.56 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

Follow us on Google News

Related Articles

Video thumbnail
पहले वन डे में भारत के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने, गिल छाए, हर्षित, श्रेयस , अक्षर, जडेजा का धमाल
09:52
Video thumbnail
आउटसोर्सिंग कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर JLKM ने दिया अल्टीमेट News @22scopestate @22SCOPE
04:05
Video thumbnail
25 जनवरी से मैट्रिक इंटर के मिलने थे एडमिट कार्ड पर हो चुकी है देर अब क्या करेंगे अध्यक्ष
05:50
Video thumbnail
बीजेपी के अजय शाह ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा - डीजीपी अनुराग गुप्ता को करें बर्खास्त तो ...
11:45
Video thumbnail
CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ कोलकाता के कालीघाट शक्तिपीठ में की पूजा
03:34
Video thumbnail
दोहरे ह'त्या'कांड मामले में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गि'र'फ्ता'र
04:27
Video thumbnail
लालू यादव ने नीतीश के गढ़ में दिया ऐसा बयान की मच गया सियासी बवाल
04:32
Video thumbnail
बुलंद सितारों वाले Hemant Soren क्या नए निवेशों को उतार पाएंगे जमीन पर News @22SCOPE @22scopestate
03:57
Video thumbnail
JMM ने किस मुद्दे को लेकर BJP, PM Modi को घेरा? हेमंता, शिवराज सिंह, राजनाथ सिंह का नाम लेते कहा…
13:42
Video thumbnail
धोनी, नंबर 7 और हेलीकॉप्टर शॉट, ये रिश्ता क्या कहलाता है, धोनी का शौर्य क्यों है चर्चा में?
06:30
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -