मोकामा में फिर से चली गोली, मौके से खोखा बरामद

मोकामा : मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच तनाव और ज्यादा गहरा गया है। आरोप लगाया जा रहा है कि सोनू-मोनू गिरोह ने तड़के हेमजा गांव में मुकेश सिंह के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर खुलेआम चुनौती पेश कर दी है। अपराधियों ने 15 राउंड फायरिंग कर मुकेश सिंह को धमकी देकर जंग का खुला ऐलान कर दिया है। मुकेश सिंह के घर की खिड़की पर भी गोली चलाई गई है। सोनू-मोनू ने गोलीबारी कर साफ शब्दों में कहा कि अब तुम्हारे परिवार को कोई नहीं बचा पाएगा। तड़के हुई घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी हेमजा पहुंच कर विरोध जता रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया है। बाढ़ एएसपी राकेश कुमार भी हेमजा पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़े : Mokama में बनी है गैंग की स्थिति, फिर से हुई फायरिंग

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Crime: चोरी की बाइक से 7 बार बिना हेलमेट चला...

रांची के डोरंडा से चोरी हुई बाइक सात बार बिना हेलमेट चलती मिली। जगन्नाथपुर, धुर्वा, सिंह मोड़ और रिंग रोड में ई-चालान कटा, फिर...

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: 5800 पदों पर भर्ती का रास्ता...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 से 21 अक्टूबर तक होंगे और परीक्षा 19...

Jharkhand Doctors Protest: लंबित मांगों को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश, 27...

झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, DACP और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन समेत मांगों को लेकर IMA और JHASA ने आंदोलन की तैयारी शुरू...