चोरी के सामान के साथ चोर गिरफ्तार

बेतिया : पश्चिमी चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र के लौरिया-बेतिया एनएच-727 मुख्य पथ के पूर्णमासी राम के पेट्रोल पंप के समीप शिवशंकर गल्ला व्यवसायी के दुकान से 162 बोरा चावल व दुकान का प्रिंटर चोरों ने 11 जनवरी की रात्री को कर लिया था। जिसका बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन द्वारा नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन कर चोरी गए 162 चावल में से 62 बोरी चावल बरामद करते हुए बैरिया थाना क्षेत्र से तपेश्वर चौधरी एक चोर को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही उसके निशानदेही पर चोरी का चावल खरीदने वाले बेतिया के एक गल्ला व्यवसायी राजीव कुमार को बेतिया से गिरफ्तार कर मामला का खुलासा हुआ। इस संबंध मे आज शाम नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया। साथ ही उन्होने यह भी बताया की गिरफ्तार चोर तपेश्वर चौधरी ने पूछताछ मे कुमारबाग व बगहा के सेमरा चौक पर भी अपने अन्य चार साथियों के साथ चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।

यह भी पढ़े : मोकामा में फिर से चली गोली, मौके से खोखा बरामद

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Crime: चोरी की बाइक से 7 बार बिना हेलमेट चला...

रांची के डोरंडा से चोरी हुई बाइक सात बार बिना हेलमेट चलती मिली। जगन्नाथपुर, धुर्वा, सिंह मोड़ और रिंग रोड में ई-चालान कटा, फिर...

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: 5800 पदों पर भर्ती का रास्ता...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 से 21 अक्टूबर तक होंगे और परीक्षा 19...

Jharkhand Doctors Protest: लंबित मांगों को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश, 27...

झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, DACP और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन समेत मांगों को लेकर IMA और JHASA ने आंदोलन की तैयारी शुरू...