खड़ी ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, चालक व खलासी की मौत

आरा : आरा-छपरा फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर छलका के समीप गुरुवार की मध्य रात्रि जाम में खड़ी ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण ट्रक पर सो रहे चालक व खलासी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक भी बुरी तरह जलकर राख हो गई। घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं शॉर्ट सर्किट के कारण जाम में खड़ी ट्रक में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतकों में पीरो थाना क्षेत्र के भूलकुआं गांव निवासी स्व. मुद्रिका सिंह के 56 वर्षीय पुत्र सह चालक भीम सिंह एवं कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी शत्रुघन महतो उर्फ भगेलु का 20 वर्षीय पुत्र सह खलासी विकाश कुमार शामिल हैं। उधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। जिसके बाद गुस्साएं लोगों ने आरा-छपरा फोरलेन पर इंग्लिशपुर छलका के समीप दोनों शव को सड़क के बीच रख सड़क जाम कर दिया।

यह भी पढ़े : चोरी के सामान के साथ चोर गिरफ्तार

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...