हिंसक झड़प में गोलीबारी, आधा दर्जन लोग जख्मी, Video Viral

बांका : बांका थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में गुरुवार की देर रात्रि दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट एवं गोलीवारी के दौरान एक पक्ष के दो लोग गोली का छर्रा लगने तो दूसरे पक्ष के तीन लोग फरसा से वार कर दिया। इस घटना में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हैं। बांका के एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बांका के टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में तीन सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिशनपुर गांव में रामधुन का कार्यक्रम हो रहा था। इस क्रम में एक पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत थे और इन लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी की। जहां गोली का छर्रा लगने से शिवकुमार झा और आशीष झा घायल हो गए। जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए इन दोनों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना में घायल राहुल झा, गौतम और सूरज झा का बांका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी देखें :

इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही बांका टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में साजन सिंह सहित तीन लोगों को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे पक्ष के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में बांका के एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन लोग नशे की हालत में पाए गए हैं। दोनों पक्ष के द्वारा आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : मोकामा में फिर से चली गोली, मौके से खोखा बरामद

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...