कुम्हारों को राजनीतिक में हिस्सेदारी सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर धरना

गया/समस्तीपुर : अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न मांगों को लेकर गया और समस्तीपुर के लोग बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति ने एकदिवसीय धरना दिया गया।  में  धरना प्रदर्शन शहर के गांधी मैदान स्थित पांच नंबर गेट पर धरना दिया। अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर जिले भर के कुम्हार समाज के महिला और पुरुष सुबह से ही धरना प्रदर्शन करते रहे। वहीं पांच सदस्यीय शिष्टमंडल डीएम कार्यालय से डीएम डॉक्टर त्याग राजन से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के गया जिला सहायक सचिव सूरज देव चंद्रपाल कहा ने कहा कि पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है। जिसमें मुख्य मांगों के रूप में हमारे समाज को राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग रखा गया है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के आधार पर प्रजापति समाज को राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना, माटी कला बोर्ड की स्थापना करना अनुसूचित जाति जनजाति में शामिल करना, अति पिछड़ा न्याय उत्पीड़न कानून निवारण आयोग का गठन करना, डॉक्टर रत्नप्पा कुम्हार की आदमकद प्रतिमा पटना स्थित संग्रहालय में स्थापित करने की मांग को लेकर आज सभी बिहार कुमार प्रजापति समन्वय समिति के लोगों ने एकजुट होकर अपनी एकता का परिचय दिया और मांग रखा।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : 7वीं क्लास की छात्र का मिला शव, हत्या कर नदी में फेंका

कुम्हार प्रजाति समाज का विशाल धरना-प्रदर्शन

कुम्हार प्रजाति संगठन और बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति का बिहार के सभी जिला में एकदिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। समस्तीपुर का सरकारी बस स्टैंड में विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसका अध्यक्षता प्रमोद कुमार पंडित, जिला अध्यक्ष ने किया और संचालन दिलीप कुमार प्रजापति ने किया।

Potters Sam 22Scope News
कुम्हार प्रजाति समाज का विशाल धरना-प्रदर्शन

24 जनवरी को इसलिए किया गय कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती है। कर्पूरी ठाकुर अतिपिछड़ा समाज से आते हैं और कुम्हार प्रजापति अतिपिछड़ा समाज है। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रूपेश कुमार पंडित और महामंत्री अरविंद कुमार पिंडु गुरुजी के आदेश पर बिहार के सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री, बिहार सरकार और पटना के नाम से जिलाधिकारी को पांच सूत्री मांग-पत्र देना है। समस्तीपुर में जिलाधिकारी को दिया गया है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...