Commercial Advertisment

7वीं क्लास की छात्र का मिला शव, हत्या कर नदी में फेंका

गया : गया में सातवीं क्लास का छात्र का शव पुलिस ने बरामद किया गया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि बच्चे की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। मामला विष्णुपद थाना क्षेत्र के बाईपास के समीप की है। मृतक की पहचान घुघड़ीताड़ बाईपास के समीप रहने वाले प्रदीप कुमार के 14 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि बीते शाम से घर से पैसे लेकर बच्चा निकला था लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा और जिसके नाद रात भर परिजनों ने कई जगहों पर बच्चे की खोजबीन की लेकिन बच्चा नहीं मिला। वहीं आज सुबह घर के कुछ दूरी के समीप ही बच्चे का शव फल्गु नदी में फेंका मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि किसी ने सत्यम की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। मृतक के चाचा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बच्चे बच्चे में लड़ाई हुई थी। फिलहाल हत्या किसने किया है यह नहीं कह सकते हैं। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम छा गया और चारों तरफ चीत्कार मच गई। घटनास्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे गए थे।

यह भी पढ़े : 15 साल से फरार कुख्यात नक्सली बिंदु यादव गिरफ्तार

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...