बिहार के किसानों की समृद्धि व कृषि क्षेत्र से जुड़े अहम विषयों पर अहम बैठक

पटना : पटना में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बिहार के किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र से जुड़े अहम विषयों पर बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी भागलपुर कार्यक्रम को लेकर समीक्षात्मक जानकारी भी प्राप्त किया गया। इस दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पांडे समेत वरिष्ठ पदाधिकारीगण की मौजूदगी रही।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार के साथ मिलकर यहां की कृषि की समीक्षा की। सरकार को मैं बधाई देता हूं। कृषि का रोड मैप बनाकर रखा गया है। बिहार कृषि के मामले में तेजी से प्रगति कर रहा है। आज तीसरी बार बिहार में कृषि की समीक्षा मैंने किया है। बिहार ने अपने बजट का पूरा उपयोग किया है। बिहार के किसानों के लिए और राशि देने का उपाय किया जा रहा है। यहां मखाने की खेती मशरूम और लीची जबरदस्त होगी। बिहार में इन फसलों के उत्पादन के लिए रिसर्च बढ़ाए जाएंगे।

यह भी देखें :

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि भारत सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में कृषि विभाग बिहार को मदद करेगा। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भागलपुर में संभावित दौरा है। पीएम मोदी किसानों के साथ चर्चा भी करेंगे। कृषि के क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और यहां के कृषि मंत्री को बहुत बधाई देता हूं।

यह भी पढ़े : ओवैसी में समाया हुआ है जिन्ना का जिन्न – गिरिराज

महीप राज की रिपोर्ट

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...