Advertisment

राजधानी रांची में फिर से बढ़े कोरोना के मामले

कोरोना के प्रति बढ़ती लापरवाही भारी पड़ सकती है। ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में कोरोना संक्रमण में एक बार फिर से तेजी आई है। दरअसल पिछले 24 घंटे में रांची में करोना के मामले में दुगने की वृद्धी हुई है। 60 दिन बाद राजधानी रांची में 28 नये मामले आये हैं। करोना के मामले में यह तेजी, दूसरी लहर से भी तेज है। बता दें कि दूसरी लहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 दिनों में दुगनी होती थी जबकि इस बार मात्र तीन दिनों में ही मामले दुगने हो रहे हैं।

संक्रमण में इस तेजी से स्वास्थ्य महकमा भी हलकान है। इस चुनौती से निबटने के लिए रणनीतियां बनाई जा रही है।

वहीं विशेषज्ञों की मानें तो इसकी एक वजह कोरोना के प्रति हमारी बढ़ती लापरवाही है। इसीलिए कोरोना के विरुद्ध हमारी लड़ाई कमजोर पड़ रही है। सड़कों पर लोग बगैर मास्क के बेधड़क धुमते नजर आ रहे हैं। हमें सख्ती से दिशा निर्दशों का पालन करना और करवाना होगा।

पटना सिटी के मेहंदीगंज में 32 लाख से अधिक के नशीले...

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवचक कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग (EBI) और पटना मद्य निषेध विभाग की...

पिस्टल के साथ डांस का Video वायरल, महिला गिरफ्तार, घर से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर...

‘मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, डिजिटल प्रशासन व शिकायतों...

पटना : बिहार सरकार ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, डिजिटल प्रशासन और शिकायतों के त्वरित...