Garhwa समाहरणालय और टाउन हॉल के मैदान में उपायुक्त ने फहराया झंडा…

Garhwa : जिला उपायुक्त शेखर जमुआर ने आज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम अपने आवासीय कार्यालय परिसर में झण्डोत्तोलन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, एसडीएम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, परिवहन पदाधिकारी, डीआरडीए डायरेक्टर, आपूर्ति पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सिविल सर्जन,जनसंपर्क पदाधिकारी, डीएओ,डीईओ, डीएसई, डीपीएम जेसेलपीएस सहित अन्य पदाधिकारी एवं अवासीय परिसर के कर्मचारी उपस्थित थे।

Garhwa : गढ़वा(टाउन हॉल) मैदान में किया गया झण्डोत्तोलन

जगूग min 22Scope News

आवासीय परिसर में झण्डोत्तोलन के पश्चात उपायुक्त जमुआर के द्वारा गोविंद इंटर कॉलेज, गढ़वा (टाउन हॉल) के मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में झण्डोत्तोलन किया गया तथा परेड की सलामी ली गयी। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन के पश्चात आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

उपायुक्त ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों/कर्मियों को सम्मानित किया। तत्पश्चात नये समाहरणालय परिसर में उपायुक्त जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय द्वारा झण्डोत्तोलन किया गया। इस दौरान विभिन्न पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में समाहरणालय कर्मी उपस्थित रहे।

गढ़वा से आकाश कुमार की रिपोर्ट–

पूर्व वित्त मंत्री Rameshwar Oraon को ED का समन, बेटे रोहित...

 झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को ईडी ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब घोटाला मामले में...

Jharkhand Train News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर,...

Jharkhand Train News: रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और आधुनिकीकरण...

Siwan Railway News: सिवान रेलवे स्टेशन पर अचानक हुई ताबड़तोड़ तलाशी,...

Siwan Railway News: यात्रियों की सुरक्षा को और मज़बूत करने और रेलवे स्टेशन परिसर में अपराधों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए,...