Dhanbad: पिछले एक साल से प्राचार्य से लेकर मंत्री तक से मिलने वाले आश्वसान की घुट्टी पीकर थक चुके धनबाद SNMMCH के पैरामेडिकल छात्रों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया और उन्होंने हॉस्टल का ताला जबरन खुलवाया और कब्जा कर लिया।
Dhanbad: हॉस्टल पर छात्रों का कब्जा
अब सवाल यह उठता है कि बगैर बिजली-पानी के हॉस्टल में ये छात्र किसे रहेंगे कैसे? और SNMMCH प्रबंधन उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई तो नहीं करेगा। क्योंकि एक सप्ताह पहले ही स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का धनबाद दौरा हुआ था और उन्होंने छात्रों को हॉस्टल उपलब्ध कराने का वायदा किया था। इधर कॉलेज प्रबंधन पूरे मामले में मीडिया से बात करने से कतरा रहा है।
Dhanbad: छात्रों को हॉस्टल का था इंतजार
दरअसल, एडमिशन के समय ही इन छात्रों को हॉस्टल का आवंटन हो जाना चाहिए था, लेकिन हैंडओवर नहीं होने का बहाना बना प्रबंधन ने उन्हें हॉस्टल में रहने की अनुमति नहीं दी। इधर ठेकेदार का पैसा भी फंस गया था। जैसे ही हैंडओवर हुआ तो छात्रों ने ठेकेदार से बात कर जबरन ताला खुलवा लिया।
सुरक्षा गार्ड विरोध करते रहे और छात्र हॉस्टल में प्रवेश कर गए। कुछ स्थानीय युवकों ने पैरामेडिकल छात्रों को धमकी चमकी दी, लेकिन उसका असर नहीं हुआ।
राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट


















