मुजफ्फरपुर : बिहार के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार जाम की समस्या कई दिनों से देखने को मिल रही है। मुजफ्फरपुर-पटना नेशनल हाईवे के अलावे सोनपुर-दीघा-पटना रोड पर सुबह से ही कई घंटों तक जाम दिखा। भारी वाहन की कई गाड़ियां अपने रूट से इतर रॉन्ग साइड से गाड़ी चलाकर सड़क को जाम कर दिया है। मुजफ्फरपुर से पटना जाने वाली महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर जाम लगातार देखने को मिल रहा है। इस जाम में कई एंबुलेंस की गाड़ियां भी फंसी नजर आई। हालांकि कहीं-कहीं ट्रैफिक पुलिस सड़क पर जाम हटाते हुए दिखाई दी। इतना भारी जाम था कि सड़क पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दी। मुजफ्फरपुर से पटना जा रहे छोटे वाहन के मालिक शशि कुमार सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से पटना ऑफिस के लिए निकला अभी तक मात्र सोनपुर ही क्रॉस कर पाया हूं। ट्रैफिक व्यवस्था का सही से पालन नहीं करने के कारण इस तरह की समस्या देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़े : सुजनी कला के क्षेत्र में निर्मला देवी पद्मश्री सम्मान के लिए हुई चयनित, चेहरे पर दिखी खुशी
यह भी देखें :
संतोष कुमार की रिपोर्ट


















