जहानाबाद में हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने मारा छापा

जहानाबाद : जहानाबाद घोसी थाना क्षेत्र के बेलइ गांव में पुलिस द्वारा छापेमारी किया गया। जिसमें सैकड़ों गांजा के पेड़ बरामद किया गया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी की कुछ लोग गांजा की अवैध खेती कर रहे थे। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिंन्हा ने बताया कि प्रशासन को गुप्त सूचना मिली कि बेलई गांव में कुछ लोगों द्वारा अवैध गांजे का खेती किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर एसडीपीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया और गांव में पहुंचकर छापेमारी किया गया जहां से भारी मात्रा में गांजा का पेड़ बरामद किया गया है।

गांजा का खेती करने वाले पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए हैं‌। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि कौन-कौन लोग अवैध गांजा का खेती में शामिल हैं। सभी लोगों पर प्राथमिकी की दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग भी मादक पदार्थ का अवैध कारोबार कर रहे हैं उन लोगों के खिलाफ लगातार छापेमारी किया जाएगा। जैसे ही बड़ी संख्या में गांव में पुलिस पहुंची तो गांव में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि कई सालों से इस गांव में गांजा का खेती किया जा रहा था लेकिन जिस तरह से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ है। इसे प्रतीत हो रहा है कि इस क्षेत्र में अवैध गांजा खेती का कारोबार फल फूल रहा है।

यह भी पढ़े : भतीजी को हवस का शिकार बनाने वाले पुलिस हिरासत में कलयुगी चाचा

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...