Advertisement
Advertisement

भतीजी को हवस का शिकार बनाने वाले पुलिस हिरासत में कलयुगी चाचा

मधेपुरा : मधेपुरा में न्यूज 22स्कोप की खबर का असर हुआ। मधेपुरा पुलिस हरकत में आई। मधेपुरा एसपी संदीप सिंह के निर्देशन मे भतीजी को हवस का शिकार बनाने वाले कालयुगी चाचा को हिरासत में लिया है और थाने में आरोपी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। बता दें कि मधेपुरा में भतीजी को परीक्षा दिलाने ले जाने के दौरान एक कथित कलयुगी चाचा ने अपनी भतीजी को अपने हवस का शिकार बनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर लाही से कलयुगी चाचा को हिरासत में ले लिया हैं।

वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए आज मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने बताया कि जिले में आपत्तिजनक स्थिति में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसके बाद वीडियो में दिख रही युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला प्रकाश में आया। जिसके बाद त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू की गई तो पता चला कि यह वीडियो जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र से संबंधित है। इस मामले में कलयुगी चाचा को हिरासत में लेकर पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

यह भी देखें :

बताया जाता है कि मृतिका के परिजन इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि पुलिसिया गहन जांच के बाद हीं मामला स्पष्ट हो पाएगा युवती की मौत किस प्रस्थिति में हुई है। यह संदेहास्पद मौत है या फिर हत्या है। वहीं रिश्ते में मृतिका के दादा मो. फूल हसन ने दबी जुवान से घटना की जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा दिलाने जा रहे युवती के साथ तीन चार की संख्या में हवस के दरिंदों ने गैंगरेप किया। जिसके बाद घर पहुंची युवती दूसरे दिन चपाकल पर पानी लेने गई और वहीं अचानक मौत हो गई। बहरहाल, पुलिस हर एक बिदुओं पर तफ्तीश कर रही हैं।

यह भी पढ़े : चाचा व भतीजी की रिश्ता हुआ तार-तार, बनाया हवस का शिकार, संदेहास्पद स्थिति में मौत

रमण कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें...

आज का राशिफल, 6 November 2026 (Friday)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...