Gym से वापस लौट रहे युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग, सीसीटीवी फूटेज आया सामने

पटना: राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दिनदहाड़े जिम से वापस घर लौट रहे एक युवक पर फायरिंग की। घटना पाटलिपुत्र इलाके के उत्तरी एस के पूरी इलाके की है जहां अपराधियों ने एक युवक पर फायरिंग की। पीड़ित युवक की पहचान सीवान के जयदीप के रूप में की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पाटलिपुत्र थाना की पुलिस को दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। गोलीबारी का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है जिसमें देखा जा रहा है कि बुलेट सवार एक युवक पर बाइक सवार अपराधियों ने पीछा कर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि युवक जिम से वापस लौट रहा था।

मामले में लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी दिनेश पांडेय ने कहा कि एस के पूरी इलाके में जिम से लौट रहे एक बुलेट सवार युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    ‘जल्द आपके बीच आ रहा हूं’, IPS शिवदीप लांडे का इस्तीफा राज्य सरकार ने किया स्वीकार

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Gym Gym Gym

Gym

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...