पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार अपराधियों ने की 5 राउंड, युवक की मौत

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। पटना में नेशनल हाईवे-30 स्थित सिपारा पुल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। सिपारा पुल पर पांच राउंड फायरिंग की गई है। बाइक सवारों ने बाइक सवार को गोली मारी। बाइक सवारों ने बाइक सवार को गोली मारी। मौके से दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा पटना पुलिस ने बरामद किया है। नेशनल हाईवे पर फायरिंग होने से अफरा-तफरी मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

Goal 2 22Scope News

युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

आपको बता दें कि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस को तीन खोखा और दो कारतूस मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मौके पर एएसपी के नेतृत्व मे कई थानों की टीम पहुंची है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र के सिपारा पुल पर युवक को गोली मारने मामले में फोर्ड हॉस्पिटल में जख्मी युवक को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक खगौल का रहने वाला था और फोर्ड हॉस्पिटल में काम करता था। युवक का नाम अमित बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े : पुलिस की लापरवाही से हो रहा है लूट व हत्या, CSP संचालक से लूटपाट

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाएं समेत पकड़े गए...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के मालसलामी थाना अंतर्गत गुरु के बाग के पास एक होटल में छापेमारी की गई। जिसमें की सेक्स...

मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल, शहर के कई मोहल्ले पूरी...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल है। लोग परेशान हैं। शहर के कई मोहल्ले पूरी तरह से जलमग्न है। निगम प्रशासन मॉनसून आगमन...

डर के साये में जीने को मजबूर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्रा...

सहरसा : सहरसा जिले के कहरा प्रखंड में दो प्राथमिक विद्यालयों की जर्जर स्थिति बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर...