पटना विमेंस कॉलेज के बाहर फायरिंग, भगदड़ में एक युवक घायल

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। पटना विमेंस कॉलेज के बाहर फायरिंग की गई है। फायरिंग भगदड़ में एक युवक घायल हुआ है। छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान फायरिंग हुई है। असामाजिक तत्त्वों द्वारा फायरिंग की घटना की गई है। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान ये पूरी घटना हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है। वहीं घायल युवक को पटना के सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में भेजे जाने की सूचना है।

2 छात्र संगठन आमने-सामने भीड़ गए – पटना पुलिस

खबर राजधानी पटना से है जहां दो छात्र संगठन आमने-सामने भीड़ गए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पटना वीमेंस कॉलेज के गेट पर दो गुटों में छात्र संघ चुनाव को लेकर आमने-सामने भीड़ गए। फायरिंग के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसमें एक छात्र घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगालने में जुट गई। बताते चलें कि 29 मार्च को छात्र संघ चुनाव होना है। इसी को लेकर उम्मीदवार कालेज में घूम-घूमकर छात्र-छात्राओं से मिल रहे हैं।

Patna Womens College 1 22Scope News
2 छात्र संगठन आमने-सामने भीड़ गए – पटना पुलिस

यह भी पढ़े : PUSU Election: जन सुराज ने अपने प्रत्याशी को कर दिया पार्टी से बाहर, इस संगठन को दे दिया समर्थन

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...