रास्ते की जमीन पर Boundary निर्माण का किया विरोध तो दिव्यांग के साथ मारपीट

पटना: राजधानी पटना में दबंगों की दबंगई सामने आई है जहां बाउंड्री निर्माण का विरोध करने पर दबंगों ने एक दिव्यांग युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामला राजीव नगर थाना क्षेत्र के केसरी नगर की है। पीड़ित युवक की पहचान जितेन्द्र के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया और दोनों पक्षों को जमीन के कागजात लेकर बुलाया है।

मामले में पीड़ित जितेन्द्र ने राजीव नगर थाना में दिए अपने आवेदन में कहा है कि उसकी केसरी नगर में एक खाली प्लाट है। जमीन की रजिस्ट्री के दौरान ही उसने 6 फीट रास्ता छोड़ दिया था। रास्ते की जमीन पर पड़ोसी रवि महतो जबरन बाउंड्री का निर्माण करवा रहे थे। रास्ते की जमीन पर बाउंड्री निर्माण कार्य का विरोध करने पर उसने दिव्यांग जितेन्द्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

लोगों ने बताया कि मारपीट की जानकारी स्थानीय लोगों ने राजीव नगर थाना की पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामला शांत करवाया। मामले में पटना के विधि व्यवस्था डीएसपी 2 दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि जानकारी मिली थी कि एक दिव्यांग को एक व्यक्ति पीट रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया साथ ही दोनों पक्षों को शनिवार को जमीन के कागजात के साथ बुलाया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बांका में प्रगति यात्रा में CM देंगे मेडिकल कॉलेज की सौगात, डीएम एसपी ने किया तैयारियों का निरीक्षण

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Boundary Boundary Boundary

Boundary

Highlights

Jharkhand Voter Verification 2026:30 जून से घर-घर सर्वेक्षण, बीएलओ देंगे गणना...

झारखंड में 30 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म देंगे और रंगीन फोटो एकत्र करेंगे।Jharkhand...

Jharkhand Rajya Sabha Election: हार के बाद Mahagathbandhan में बढ़ी तकरार,...

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद महागठबंधन में विवाद गहरा गया है। कांग्रेस, राजद और माले के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज...

Aircraft Fuel Crisis: रांची से 4 Flight Services होंगी बंद, Devghar...

एयरक्राफ्ट फ्यूल संकट का असर झारखंड में दिखने लगा है। 1 जुलाई से रांची एयरपोर्ट से चार उड़ानें बंद होंगी, जबकि देवघर से बेंगलुरु...