बांका में प्रगति यात्रा में CM देंगे मेडिकल कॉलेज की सौगात, डीएम एसपी ने किया तैयारियों का निरीक्षण

बांका: प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की बांका में आगमन को लेकर तैयारी जोरों से की जा रही है। मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान बांका में मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगे। उनके आगमन को लेकर बांका के डीएम अंशुल कुमार, एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया। डीएम और एसपी ने राजपुर गांव स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में बने हेलिपैड, बैरीकेडिंग और सभा स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान डीएम ने कर्मियों को समय से सारी तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया। बाद में जिलाधिकारी ने प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंच कर चौपाल लगाया तथा बारी-बारी से ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। मौके पर ग्रामीणों ने बिजली, पीएचईडी व किसान सम्मन निधि की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखा। त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने को कहा।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि अगर बिजली में ज्यादा बिल आने की समस्या आती है तथा विभाग द्वारा उस पर संज्ञान नहीं लिया जाता है ऐसी स्थिति में आप लोग लोक शिकायत निवारण बांका में पहुंचकर अपील कर सकते हैं जिसमें खुद उनके ही द्वारा मामले पर सुनवाई कर निष्पादन किया जाता है।

मेडिकल कॉलेज हेतु जमीन चिन्हित होने पर महादलित परिवारों को बंदोबस्त जमीन पर बनाए घर को खाली करने का डर सता रहा था जिसको लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि बंदोबस्त जमीन पर बनाए गए घरों को से किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ नहीं‌ की जाएगी अपने जगह पर अवस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा हेतु भागलपुर या देवघर जाना पड़ता था, मेडिकल कॉलेज बन जाने से सारी सुविधाएं अब यहीं पर उपलब्ध हो जाएगी।

यहां के लोगों के बीच रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। मौके पर अनुमंडल अधिकारी अविनाश कुमार, एसडीपीओ विपिन बिहारी, मुख्यालय डीएसपी, बीडीओ प्रतिक राज, सीओ रजनी कुमारी, थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा जिला तथा प्रखंड के सभी अधिकारी मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    DIG पहुंचे एसपी कार्यालय, निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिए कई निर्देश

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

CM CM CM CM

CM

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...