यातायात नियमों की खुलेआम उड़ाई जा रही है धज्जियां

पूर्णिया : पूर्णिया में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। नो एंट्री होने के बाद भी बस लाइन बाजार के रास्ते कटिहार मोर जीरो माइल होते हुए रौटा अमोर को जाते हैं। इन सभी समस्याओं को लेकर सभी टेंपो चालक एकजुट हो रहे हैं। वही टेंपो चालक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद जहागीर उर्फ लड्डू ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

मोहम्मद जहांगीर आलम ने बताया कि जिला प्रशासन को कई बार आवेदन दे चुके हैं। फिर भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, बल्कि और धड़ल्ले से नो एंट्री होने के बाद भी बस आसानी से चल रहे हैं। टेंपो संग के अध्यक्ष ने बताया कि आगर जिला प्रशासन किस तरह के कार्रवाई नहीं करती है तो सभी टेंपो चालक मिलकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। हालांकि इसकी तिथि अभी तय नहीं की गई है टेंपो संग के अध्यक्ष ने बताया कि जिला प्रशासन सख्त से कार्रवाई करें नहीं तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन होगा।

यह भी देखें :

टेंपो चालकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि नो एंट्री के बाद भी बस इस रूट से जाती है। जिसके कारण काफी परेशानी होती है जबकि छह माह पहले बस बाईपास होकर जाती थी तो किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होता था। फिर अचानक किसकी मदद से बस मालिक अपने बस का परिचालन लाइन बाजार होकर करवा रहे हैं। कहीं ना कहीं जिला प्रशासन की मिलीभगत है। वह इस संबंध में पिछले दिनों मीडिया से बातचीत के क्रम में बस संचालकों ने कहा कि लाइन बाजार होकर हम लोगों का परमिट बना हुआ है। हमलोग किसी भी प्रकार की लोकल सवारी को नहीं उठाते हैं। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन टेंपो चालक और बस संचालकों के बीच हुए मतभेद को किस तरह मिटा पाते हैं।
फिलहाल टेंपो चालकों के बीच काफी आक्रोश है।

यह भी पढ़े : Purnia में आज CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा, देंगे 500 करोड़ की सौगात

पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...