Saraikela : कुणाल शाहदेव हत्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा…

Saraikela : ईचागढ़ राज परिवार से संबंध रखने वाले कुणाल शाहदेव की हत्या के मामले में कोर्ट ने गुरुवार को ईचागढ़ गांव के निवासी गुरुपद यादव उर्फ गिड्डू यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई।

सरायकेला जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सचिंद्र नाथ सिन्हा ने अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल में सजा सुनाई। उन्होंने अभियुक्त गिड्डू यादव पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उसे आर्म्स एक्ट में चार वर्ष की सजा और दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इस मामले में अभियोजन द्वारा कुल 19 गवाहों की गवाही कराई गई। चांडिल के अपर लोक अभियोजक हर्ष वर्धन ने मामले की सुनावाई में योगदान दिया।

Saraikela : कुणाल साहदेव को सटाकर मारी गई थी गोली

कुणाल शाहदेव की ईचागढ गांव में 26 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से गौरांगकोचा से ईचागढ़ व लेपाटांड़ के बीच चतुर्मुखी शिवमंदिर के पास स्थित अपने फार्म हाउस जा रहे थे।

दर्ज प्राथिमिकी के अनुसार, ईचागढ़ गांव के समीप वह बाइक रोककर मोबाइल पर बात कर रहे थे, उसी समय गिड्डू यादव ने उन्हें पिस्तौल सटाकर गोली मार दी थी। घायल अवस्था में इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई थी। कुणाल के पिता सुभाष शाहदेव पेशे से चिकित्सक हैं। ईचागढ़ गांव में उनका क्लीनिक है।

Ranchi University PG Admission 2025: 30 विभागों में सिर्फ 628 नामांकन,...

रांची विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2025-27 की कक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होंगी। 30 विभागों में 1462 आवेदन के मुकाबले सिर्फ 628 छात्रों ने...

World Snake Day 2026: झारखंड में सांपों की 27 प्रजातियां, बारिश...

विश्व सर्प दिवस पर जानिए झारखंड में पाई जाने वाली सांपों की प्रजातियां, कौन से सांप विषैले हैं, कौन से नहीं और सर्पदंश से...

Jharkhand Health Department: ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, 28...

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेजों में योगदान नहीं देने वाले सहायक प्राध्यापकों को अंतिम चेतावनी दी है। 28 जुलाई तक जॉइन नहीं करने...