Advertisement
Advertisement

यहां Railway Station पर सिर्फ ट्रेन ही नहीं आती है होता है यह खेल भी….

बेगूसराय: रेलवे स्टेशन के बारे में वैसे तो सभी जानते हैं कि यात्री Railway Station पर अपने गंतव्य तक जाने के लिए ट्रेन में चढ़ते हैं और उतरते हैं लेकिन बेगूसराय में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन के साथ ही जुआ का खेल भी चलता है। जुआ प्रतिबंधित होने के बावजूद रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित जीआरपी थाना से अहज कुछ ही दूरी पर सारा खेल खेलते हैं। जुआरी और सट्टेबाज रेलवे स्टेशन परिसर में भोलेभाले यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं।

मामले में एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि रेलवे स्टेशन परिसर में आधा दर्जन से भी अधिक लोग जुआ खेल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो बेगूसराय रेलवे स्टेशन की है। रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाले लोगों ने बताया कि इन जुआरियों और सट्टेबाज को जीआरपी का भी संरक्षण प्राप्त है तभी तो जीआरपी थाना से महज कुछ ही दुरी पर दिन भर जुआ का खेल चलता है। उन्होंने बताया कि ये लोग ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को भी काफी फायदा कमाने का लालच दे कर उनकी गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ करते रहते हैं।

बताया जा रहा है कि एक टेबल पर चादर बिछा कर तीन स्ट्राइकर (गोल कैरमबोर्ड की गोटी) रख दी जाती है। जिसमें से एक स्ट्राइकर में लाल चिह्न होता है जबकि अन्य दो स्ट्राइकर को प्लेन रखा जाता है। इसके साथ ही जुआरी ग्रुप के ही चार सदस्य लाल चिन्ह वाले गोटी पर 5 -5 सौ रुपये की बोली लगाते हुये रुपये को रखते हैं, और उसी रुपये को डबल करके लौटा दिया जाता है।

इसी प्रलोभन में ट्रेन से उतरने वाले यात्री आ जाते हैं कि 500 का एक हजार रुपये मिल रहा है। पर भोले-भाले यात्री का वह 500 रुपया भी डूब जाता है। रुपये हारने के बाद कुछ यात्री मायूस होकर निकल जाते हैं तो कुछ यात्री ग्रुप के साथ अपने रुपये को वापस मांगने में उलझ जाते हैं।

लेकिन ग्रुप की एकजुटता के कारण कुछ यात्रियों को पिटाई खाकर मजबूरन भागना पड़ता है। जुआ का वीडियो वायरल होने के बाद मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे- रेल सेवा ने कम्प्लेन संख्या ईसीआर/164 को दर्ज कर कार्यवाही करने का निर्देश जारी कर दिया है। मामले में अब स्थानीय प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है और कहा कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Begusarai में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि, डीएम ने कहा…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Railway Station Railway Station Railway Station Railway Station Railway Station

Railway Station

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...