Purnea में 26 महिला समेत 32 गिरफ्तार, 11 नाबालिग कराई गई मुक्त

पूर्णिया: Purnea में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गैंग का खुलासा करते हुए 26 महिलाओं और 6 पुरुष समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 11 पीड़ित युवतियों का रेस्क्यू भी किया जिन्हें जबरन इस दलदल में रखा गया था। मामला पूर्णिया के कटिहार मोड़ स्थित रेड लाइट एरिया की है।

चार से गिरफ्तार हुआ सरगना

मामले का खुलासा अवैध देह व्यापार की सूचना पर गठित विशेष टीम ने की। विशेष टीम ने जब पुलिस ने एक कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार कार लेकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने किसी तरह जबरन कार को रुकवाया और जब पूछताछ शुरू की तो कार में सवार दोनों पुरुषों ने अपनी पहचान ऋषभ साह और राजीव साह के के रूप में बताया और जब महिलाओं के बारे में पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

पूछताछ के आधार पर रेड लाइट एरिया में छापेमारी

पुलिस ने चारों को हिरासत में ले कर जब सख्ती से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर फिर खुश्किबाग एरिया की घेराबंदी की और छापेमारी की तो वहां से अवैध देह व्यापार में शामिल 26 महिला और 6 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किये गए ऋषभ साह और राजीव साह पूरे गैंग का सरगना है जिसने इस धंधे में कई नाबालिग को भी जबरन धकेल दिया था। जिसमें से 11 को मुक्त कराया गया।

जबरन धकेलते थे दलदल में

पीड़िताओं ने बताया कि इनसे जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था। मामले में पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पहले भी ऐसी शिकायतें आती रहती थी कि पूर्णिया में अवैध जिश्मफरोशी का धंधा चल रहा है जहां जबरन नाबालिगों और अन्य युवतियों से अनैतिक काम करवाया जाता है। सूचना के आधार पर एक विशेष जांच टीम बनाई गई और छापेमारी कर जहां 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है वहीं 11 युवतियों को मुक्त करवाया गया है।

युवतियों को यहां ला कर बेचा जाता था

बताया जाता है कि भोलीभाली नाबालिग लडकियों और युवतियों को झांसे में यहाँ ला कर जिश्मफरोशी करने वाले सरगना के हाथों बेच दिया जाता था। बाद में ये सरगना उनसे जबरन अनैतिक काम करवाते थे। मामले ऐसे भी आए जिसमें युवती भागकर पुलिस के पास पहुंची और जिस्म के इस धंधे की हकीकत पुलिस को बताया। पूर्णिया के रेडलाइट एरिया में पहले भी छापेमारी की जा चुकी है। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है

यह भी पढ़ें-   3 Days से लापता मासूम का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी, पुलिस ने…

https://youtube.com/@22scopestate/videos

Purnea Purnea Purnea Purnea Purnea

Purnea

Khalari School Chori: खलारी के सरकारी स्कूल में चोरी का खुलासा,...

Khalari School Chori: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बमने में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने...

Reliance Bombay Creamery Ice Cream: रिलायंस की नई आइसक्रीम सिर्फ ₹10...

Reliance Bombay Creamery Ice Cream: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए आइसक्रीम बाजार में प्रवेश कर लिया है।...

Bihar NSD Campus: बिहार में खुलेगा NSD कैंपस, युवा कलाकारों को...

Bihar NSD Campus: बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) के नए कैंपस की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री...