स्मैक कारोबार का भंडाफोड़, सब्जी दुकान की आड़ में चल रहा था धंधा, 4 गिरफ्तार

पूर्णिया : पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धमदाहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी के नेतृत्व में गठित टीम ने मिल चौक स्थित एक आलू-प्याज की दुकान पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सुधांशु कुमार, मोनू कुमार, जुगनू कुमार और मोहम्मद गुफरान शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 7.65 ग्राम स्मैक, दो लाइटर, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एल्यूमिनियम फॉइल के 31 टुकड़े बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष पूजा गुप्ता के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में चारों आरोपियों को पकड़ा गया जो सब्जी की दुकान की आड़ में स्मैक और ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : सरस्वती पूजा पंडाल सजाने के क्रम में नाबालिग भाई ने अपने ही भाई को मारी गोली

यह भी देखें :

पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

बेलदौर में पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी ने छीनी पिस्टल,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और अपराधियों...