BPSC अध्यक्ष की नियुक्ति नियमों के विरुद्ध? सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को…

पटना: एक तरफ BPSC की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से BPSC के अध्यक्ष पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो अब दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्य सरकार से उनकी नियुक्ति पर सवाल किया है। बीपीएससी अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई की नियुक्ति के विरुद्ध दायर एक याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस देकर चार सप्ताह के अंदर जवाब माँगा है।

BPSC Chairman Appointment Case :

जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब माँगा है। बता दें कि एक वकील ब्रजेश सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए BSPC के अध्यक्ष रवि मनुभाई की नियुक्ति को नियमों का उल्लंघन बताया है। याचिका में कहा गया है कि बीपीएससी अध्यक्ष के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपी बनाया गया है और यह मामला अभी पटना के कोर्ट में लंबित है।

उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और जालसाजी के गंभीर आरोप हैं ऐसे में उनकी ईमानदारी संदेह के घेरे में है। याचिका की सुनवाई करते हुए जस्टिस की पीठ ने याचिकाकर्ता पर भी टिप्पणी की और कहा कि एक वकील के तौर पर आपको ऐसे जनहित याचिकाओं से दूर रहना चाहिए क्योंकि बीपीएससी से आपका कोई लेना देना नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    18 दिन में दूसरी बार Bihar आयेंगे राहुल गांधी, पटना में इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...