महाकुंभ पर संसद में बोले अखिलेश यादव – पीड़ितों के आंकड़े छिपा रही सरकार

डिजिटल डेस्क : महाकुंभ पर संसद में बोले अखिलेश यादव – पीड़ितों के आंकड़े छिपा रही सरकार। महाकुंभ 2025 में बीते मौनी अमावस्या पर दूसरे अमृत स्नान के दौरान हुए भगदड़ का मुद्दा लोकसभा में उठाते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर PM Modi और यूपी के CM Yogi पर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने कहा कि – ‘डबल इंजन की सरकार ने हादसे के पीड़ितों के आंकड़े छिपाए हैं। महाकुंभ में हुए हादसे के आंकड़े दबाए और छिपाए क्यों गए? …महाकुंभ में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों का सही आंकड़ा दिया जाए। आंकड़े छिपाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई हो।’

महाकुंभ हादसे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में महाकुंभ हादसे का मुद्दा उठाते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि –‘…हमारा आपसे अनुरोध है, जहां सरकार बजट के आंकड़े दे रही है, जब अभिभाषण पढ़ा है, सरकार ने बहुत आंकड़े दिए हैं, आंकड़े देने से पहले महाकुंभ में मरने वालों के आंकड़े भी दे देंगे।

…सरकार ने शाही स्नान रद्द करने का आदेश दिया। जब हंगामा हुआ तो फिर शाही स्नान का आदेश दिया। सरकार ने अपने मनमाने समय से से स्नान कराने का आदेश दिया। लोग पुण्य कमाने आए थे वो अुपनों के शव लेकर गए।

…महाकुंभ की व्यवस्था के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए। …मैं मांग करता हूं कि महाकुंभ की व्यवस्थाओं के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए।’

लोकसभा परिसर में सपा सांसदों के साथ मुखिया अखिलेश यादव।
लोकसभा परिसर में सपा सांसदों के साथ मुखिया अखिलेश यादव।

अखिलेश बोले – हादसे के आंकड़े क्यों दबाए गए, छिपाए गए और मिटाए गए?

मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान महाकुंभ में बीते मौनी अमावस्या पर दूसरे अमृत स्नान के दौरान हुए भगदड़ का मुद्दा उठाते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि – ‘सरकार लगातार बजट के आंकड़े दे रही है, लेकिन उन्हें महाकुंभ में मरने वालों के आंकड़े भी देने चाहिए। मेरी मांग है कि महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर स्पष्टीकरण के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। महाकुंभ आपदा प्रबंधन और खोया-पाया केंद्र की जिम्मेदारी सेना को दी जाए।

…महाकुंभ हादसे में हुई मौतों, घायलों के इलाज, दवाइयों, डॉक्टरों, भोजन, पानी, परिवहन की उपलब्धता के आंकड़े संसद में पेश किए जाएं। महाकुंभ त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो और सच्चाई छिपाने वालों को सजा मिले।

….हम डबल इंजन की सरकार से पूछते हैं कि अगर कोई दोष नहीं था तो आंकड़े क्यों दबाए गए, छिपाए गए और मिटाए गए?’

मंगलवार को लोकसभा में महाकुंभ हादसे पर बोलते हुए अखिलेश यादव।
मंगलवार को लोकसभा में महाकुंभ हादसे पर बोलते हुए अखिलेश यादव।

महाकुंभ हादसे पर बोले अखिलेश – अगर झूठा निकला तो इस्तीफा दे दूंगा…

इसी क्रम में अपने पूरे रौ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आगे कहा कि – ‘…महाकुंभ आपदा प्रबंधन और खोया-पाया केंद्र की जिम्मेदारी सेना को दी जाए। महाकुंभ हादसे में हुई मौतों, घायलों के इलाज, दवाइयों, डॉक्टरों, भोजन, पानी, परिवहन की उपलब्धता के आंकड़े संसद में पेश किए जाएं।

महाकुंभ त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो और सच्चाई छिपाने वालों को सजा मिले। हम डबल इंजन सरकार से पूछते हैं कि अगर कोई दोष नहीं था तो आंकड़े क्यों दबाए गए, छिपाए गए और मिटाए गए?

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव

…अगर हम झूठे निकले तो लोकसभा से इस्तीफा दे देंगे। …भगदड़ के बाद लोगों के सामान को जेसीबी से उठाकर कहां फेंका गया?… ये कोई नहीं जानता।

शव पड़े हुए थे और भगदड़ के बाद हेलीकॉप्टर से फूल भी बरसाए गए। भगदड़ से जुड़ी खबरों को बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। यूपी के मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति संवेदना भी जाहिर नहीं की।’

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...