Ranchi में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज, जाने क्या है पूरा मामला…

Ranchi : कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी की मुश्किले बढ़ने वाली है। दोनों के खिलाफ राजधानी रांची के एसटी एससी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। दर्ज मामले में दोनों पर कड़ी कार्रवाई करने का आवेदन दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : रांची से यात्रा कर रहे हैं तो जान ले यह जरुरी खबर, बूटी मोड़ पर नहीं होगा बस का ठहराव, ये है वजह… 

Ranchi : 31 जनवरी 2025 को बजट सत्र के दौरान दिया गया था विवादित बयान

दरअसल रांची की रहने वाली अंजली लकड़ा ने एसटी एससी थाने में सोनिया गांधी और राहुल गांधी मामला दर्ज कराया है। आवेदन में शिकायतकर्ता ने कहा है कि 31 जनवरी 2025 को संसद में बजट सत्र के अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। जिसमें सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को ”पूअर लेडी” और ”असहाय महिला” कहकर संबोधित किया था। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति को ”थकी” हुई और ”गरीब महिला” बोलकर अपमान किया था।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को ”बोरिंग” कहकर किया था संबोधित

वहीं सांसद राहुल गांधी के द्वारा भी राष्ट्रपति को ”बोरिंग” कहकर संबोधित किया गया था। शिकायतकर्ता ने इसे आदिवासी महिला को सोची-समझी साजिश के तहत मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह आदिवासी समाज, अनुसूचित जनजाति के साथ-साथ पूरे देश का अपमान है। आदिवासी समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Pakur Breaking : निर्माणाधीन चेक पोस्ट के पास अज्ञात युवती का शव मिलने से मची सनसनी… 

बताते चलें कि सोनिया और राहुल गांधी के विवादित बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। बीजेपी के कई नेताओं ने इसे राष्ट्रपति पद की गरिमा पर ठेस और विवादित बयान करार दिया है।

 

 

AI Robotics Challenge में TCS की बड़ी कामयाबी, 115 देशों के...

TCS AI Robotics Challenge, नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad: कौन हैं रामवचन राय? बिहार विधान...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad,पटना: बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के पूर्व उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलेगा माहौल?...

Angan Ka Milan Bihar,पटना: बिहार में आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।...