मुख्यमंत्री आवास का घेराव के लिए रांची पहुंचे अभ्यर्थी, कई जगहों पर रास्ता रोकने का पुलिस पर लगाया आरोप

रांची : सातवीं जेपीएससी पीटी परीक्षा परिणाम रद्द करने की मांग को लेकर आज परीक्षार्थी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. इसके लिए राज्य भर से अभ्यर्थी रांची पहुंच रहे हैं. यहां मोराबादी स्थित बापू वाटिका से जेपीएससी सीएम आवास के लिए कूच करेंगे. हालांकि अभ्यर्थियों का आरोप है कई जगहों पर उन्हे रांची आने से रोका जा रहा है. आंदोलन को देखते हुए मोराबादी क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. मुख्यमंत्री आवास के आसपास धारा 144 लागू पहले से ही लागू है. 23 नवंबर को जेपीएससी कार्यालय का घेराव करने जा रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था. ऐसे में आज भी अगर छात्र बेकाबू होते हैं तो पुलिस बल प्रयोग कर सकती है. यही वजह है कि वाटर कैनन की गाड़ियों के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है.

रिपोर्ट : शहनवाज

परिजनों का पुलिस पर आरोप, बेगुनाहों को भेजा गया जेल, मामले की हो निष्पक्ष जांच

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...