Advertisment

Land Dispute में दबंगों ने किसान की झोपड़ी में लगाई आग

बेगूसराय: बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों की दबंगई सामने आई है। दबंगों ने एक किसान के डेरा में आग लगा दी जिसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है। आग लगने की वजह से फूस से बना डेरा जल कर राख हो गया साथ ही उसमें रखा अनाज भी जल गया। मामले में पीड़ित महेश महतो ने बताया कि एक व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद चल रहा है।

इसी विवाद की वजह से दबंग लोगों ने उनके डेरा में आग लगा दी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बलिया थाना की पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया साथ ही पुलिस ने भी पूरे मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले भी दबंगों ने अगलगी की घटना को अंजाम दिया था। 15 दिनों के अंदर दुबारा आग लगाये जाने की घटना से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल व्याप्त है। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    कल Patna आयेंगे राहुल गांधी, NDA ने कहा ‘स्वागत है लेकिन

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Land Dispute Land Dispute

Land Dispute

Highlights

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...