कटिहार : कैपिटल एक्सप्रेस के एसी बोगी में महिला यात्री से लूट

कटिहार : कटिहार रेलमंडल से गुजरने वाली रेलयात्रा भी अब असुरक्षित हो गयी है. यहां ट्रेन की एसी बोगी में भी लूट हो जाती है. कैपिटल एक्सप्रेस में लूट की घटना सामने आई है. सिलीगुड़ी से पटना आ रही महिला का शातिर चोरों ने पर्स लूट लिया. वहीं, जाते-जाते उसके बेटे के हाथों से स्मार्ट फोन भी छीन कर भाग निकले. पीड़ित महिला पटना के रामकृष्ण नगर की रहने वाली है और बेटे के साथ ट्रेन के एसी-टू डटायर बोगी में सफर कर रही थी. घटना कटिहार रेलवे स्टेशन के ठीक पहले हुई, जब ट्रेन आउटर पर रुकी हुई थी. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कैपिटल एक्सप्रेस में सुषमा के साथ दो अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद सुषमा ने एसी कंडक्टर से शिकायत की, जिसके बाद कंडक्टर बीके सिंह ने मामले की जानकारी संबंधित पुलिस अधिकारियों को दी. महिला यात्री का कहना कि सीट नंबर पूछने के बहाने अपराधी उसके करीब आए और उसके सिर के नीचे रखा उसका पर्स लेकर भाग निकले. जाते-जाते गेम खेल रहे बेटे के हाथ से मोबाइल भी छीन लिया. सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रेल पुलिस की गस्ती टीम भी नदारद दिखी. बोगी के कंडक्टर ने बताया कि रेलवे कंट्रोल को मामले की सूचना दी गई है.

रिपोर्ट : शक्ति

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...