पुलिस की कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप, सैकड़ों कार्टून शराब जब्त

मोतिहारी : बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग लगी हुई है. जिसको लेकर मुख्यमंत्री लगातार समीक्षा बैठक कर रहे है. सरकार की सख्ती के बाद एक्शन में आई चकिया पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है. पुलिस ने ट्रक समेत सैकड़ो कार्टून में रखी हज़ारो लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है. चकिया थाना क्षेत्र के बारा गोविंद गांव के सरेह में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जिसमें तीन वाहनों पर लदे लाखों रुपये की शराब जब्त की गई है.

चकिया इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात शराब की एक बड़ी खेप आने की सूचना मिली थी. जिस सूचना के आधार पर रात में हीं छापेमारी की गई. इस दौरान ट्रक पर लदे शराब बरामद किए गए. इंस्पेक्टर धनंजय कुमार के अनुसार पुलिस को भनक लगते हीं कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए.

शराब को ट्रक में बनाये गए तहखाने में छुपाकर रखा गया था. ट्रक से 544 कार्टून में रखे शराब के 1200 बोतल बरामद हुए है. जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी जा रही है. जब्त शराब अरुणाचल प्रदेश से निर्मित है. जिसे सेनेटरी से संबंधित सामानों के नीचे छुपाकर रखा गया था.

रिपोर्ट : ब्रजेश

जहानाबाद में एक साथ मिले आठ कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...