Giridih: नाली में मिला चार दिनों से लापता व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Giridih: पचंबा थाना क्षेत्र के पेठियाटांड में मंगलवार की सुबह नाली में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विकास उर्फ संजय मल्ला के रूप में हुई है।

Giridih: नाली में मिला लापता व्यक्ति का शव

बताया जा रहा है कि मृतक पचंबा थाना इलाके के परसाटांड का निवासी था। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग जब सुबह वहां से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर नाली में पड़े शव पर पड़ी। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Giridih: पत्नी ने दर्ज कराई थी लापता होने की शिकायत

बताया जा रहा है कि परिजनों ने पचंबा थाना में चार दिन पहले व्यक्ति के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...

Torian World School: टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में Interact Club की स्थापना,...

 टॉरियन वर्ल्ड स्कूल रांची में रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ के सहयोग से इंटरैक्ट क्लब की स्थापना हुई। प्रतीक पांडेय अध्यक्ष और शिवी चौधरी...