Advertisment

नाव से दूध ले जा रहे दो युवकों की मौत

पटनाः गंगा ब्रिज थाना में तेरसिया दियारा क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पास नाव से दूध ले जा रहे बमबम राय और राजेन्द्र राय की नाव डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी सेतु का पाया नंबर एक के पास अचानक नाव में एक मोटा एक छेद हो जाने के कारण नाव पानी से भर गया और नाव डुब गई। नाव पर सवार चंदेश्वर राय तो तैर कर निकाल गए, इनका पोता बमबम राय और राजेंद्र राय पानी में डुब गया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और गंगा ब्रिज थाना पुलिस मौके पर पहुंच लापता युवकों की खोज में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवक को गहरे पानी से निकाला गया। लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।  राजेंद्र राय की शादी दो माह पहले हुई थी, नई नवेली विवाहिता को रो रो कर बुरा हाल है। गंगा ब्रिज थाना पुलिस  ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

JSSC Assistant Teacher Recruitment: दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों पर हाईकोर्ट का...

झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों को शामिल करने के आदेश के खिलाफ JSSC की अपील स्वीकार कर...

Jharkhand Liquor Case: शराब प्रकरण में ACB की जांच तेज, छत्तीसगढ़...

 झारखंड शराब प्रकरण में ACB ने तत्कालीन उत्पाद अधिकारियों से पूछताछ की। छत्तीसगढ़ मॉडल की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन जारी है।Jharkhand Liquor...

JSSC CGL Exam Scam: अभय तिवारी का बड़ा दावा, प्रश्न-उत्तर पहले...

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CID की पूछताछ में अभय तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी एजेंसी से प्रश्न-उत्तर मिलने का...