Advertisment

सरेआम हुयी बाइक चोर की धुनाई

धनबाद: जिले के सदर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कालोनी में शनिवार को बाइक चोरी करते एक युवक को लोगों ने दबोच लिया और स्थानीय लोगों ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। सदर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कालोनी में सुभाष नामक एक मिठाई दुकानदार की बाइक को चोरी करते हुए एक युवक को लोगों ने दबोच लिया।

जिसके बाद मौके पर इकट्ठा भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर सदर थाना ले गई। आपको बता दें कि इन दिनों जिले में बाइक चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। स्थिति इतनी बदतर है कि प्रतिदिन जिले के विभिन्न स्थानों से दो से चार बाइक की चोरी हो रही है। लेकिन  पुलिस गिरोह का उद्भेदन करने में अब तक असफल रही है।

JSSC Assistant Teacher Recruitment: दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों पर हाईकोर्ट का...

झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों को शामिल करने के आदेश के खिलाफ JSSC की अपील स्वीकार कर...

Jharkhand Liquor Case: शराब प्रकरण में ACB की जांच तेज, छत्तीसगढ़...

 झारखंड शराब प्रकरण में ACB ने तत्कालीन उत्पाद अधिकारियों से पूछताछ की। छत्तीसगढ़ मॉडल की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन जारी है।Jharkhand Liquor...

JSSC CGL Exam Scam: अभय तिवारी का बड़ा दावा, प्रश्न-उत्तर पहले...

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CID की पूछताछ में अभय तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी एजेंसी से प्रश्न-उत्तर मिलने का...