बिहार के कृषि मंत्री ने DAP को लेकर की चर्चा, खपत से कम मिल रहा खाद

commercial advertisement
Ad

पटना: बिहार के कृषि मंत्री ने खाद की परेशानी को लेकर बयान दिया है. कृषि मंत्री अमरेंन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में खाद की बहुत किल्लत है. खाद की परेशानी को दूर करने के लिए निरंतर सरकार प्रयास कर रही है. कोरोना के कारण आवागमन बाधित रहा है, जो कि अबतक पूर्ण रूप से सुचारू नहीं हो पाया है. जिस कारण से रेलगाड़ी की सेवा नहीं मिल पायी, विदेशों से आवाजाही बंद रही. इसलिए भी खाद को लेकर काम धीमी गति से हुआ है. उन्होंने बताया कि 60 प्रतिशत DAP विदेशों से आता है. खाद की कमी को जिस रूप में प्रकट किया जाता है, उतनी भी नहीं है. किसानों को परेशानी नहीं होने देंगे, भारत सरकार खड़ी है. जितना खाद मिलना चाहिए, उसका 35 प्रतिशत DAP खाद मिला है. वर्तमान स्थिति में DAP की जगह NPK दिया जा रहा है.

रिपोर्ट- रोबिन

 

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

Bihar NEET Protest : राजधानी पटना सहित बिहार के हर जिले में दिखा बंद का असर, विपक्षी पार्टियों ने किया समर्थन

पटना : राज्य के विभिन्न जिलों में होते ऊग्र प्रदर्शन के बीच आज यानी 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया है।...

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी जनता, परिणाम आना बाकी जीत तय

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज, बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम राजवंशीनगर पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ नौकरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.