16 सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन

धनबाद: झरिया में बीसीसीएल के भौरा इस्टर्न जोन एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के दिलीप चक्रवर्ती और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर कांग्रेस के महासचिव रंजीत यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम हुआ. उन्होंने 16 सूत्री मांगों के तहत धरना प्रदर्शन का आयोजन किया. जिसमें मुख्य रूप से बीसीसीएल के बंद खदानों को चालू कराना, बीसीसीएल जर्जर आवास की मरम्मत कराना, रैयतों को मुआवजा व नियोजन दिलाना, स्थानीय युवकों को आउटसोर्सिंग के जरिए रोजगार उपलब्ध कराना, भौरा में पीने के पानी के लिए पाईप लाइन की व्यवस्था को चालू कराना, विस्थापितों को वाटर सप्लाई की सुविधा उपलब्ध कराने सहित कई मामलों को लेकर धरना दिया गया. इस धरना के दौरान सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहें. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस दल-बल के साथ धरना स्थल पर मौजूद दिखी. धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के महामंत्री और निरसा विधायक अरूप चटर्जी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष के डी.पी. यादव और दोंनों ही यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे. धरना प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए मनोज मूर्मू गाजे-बाजे के साथ आदिवासी समाज के लोगों के साथ पहुंचे थे.

रिपोर्ट- अनिल

यूरिया खाद की कमी से जुझते किसानों का प्रदर्शन

Saffrn

Trending News

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...

3 हजार का इनामी स्मैक तस्कर बाबूलाल गिरफ्तार, 36.45 ग्राम स्मैक...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण पुलिस को नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नकरदेई थाना...

मोतिहारी में फिर चला बुलडोजर, हवाई अड्डा चौक से बायपास तक...

मोतिहारी : शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत मोतिहारी प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। शुक्रवार...

भागलपुर के DM ने नाविकों को प्रदान किया चेक

भागलपुर : भागलपुर के बरारी घाट अवस्थित नियंत्रण कक्ष में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से नाविकों के बीच चेक का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img