पटना के नामी Hotel को उड़ाने की धमकी, ईमेल में दी ये नसीहत…

पटना: देश में इन दिनों प्रमुख स्थानों समेत विद्यालयों को विभिन्न तरह से धमकियां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर राजधानी पटना में स्थित एक नामी होटल को धमकी भरा ईमेल मिला। धमकी भरा ईमेल आतंकी याकूब मेनन के नाम से मिला है जिसमें लिखा गया है कि होटल में दो किलो टीएनटी ट्राईनाइट्रो रखा जा चुका है।

धमकी भरे ईमेल में ही नसीहत भी दी गई थी कि सबसे पहले होटल के सभी मेहमान और स्टाफ को बाहर निकाल दो उसके बाद फिर सीबीआई के स्पेशल कोर्ट को मामले की जानकारी दो। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद होटल प्रबंधन में खलबली मच गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद होटल के वाइस प्रेसिडेंट ने गांधी मैदान थाना में मामले की सूचना देते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि उन्हें याकूब मेनन नाम के ईमेल आईडी से होटल को उड़ाने की धमकी दी गई है। वे अपने मेहमानों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस को भरोसा दिलाया है कि वे जांच में हर मदद देने के लिए तैयार हैं और उन्होंने जल्दी जांच करने की मांग की। फ़िलहाल मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Congress के द्वारा आयोजित स्व जगलाल चौधरी की जयंती समारोह में उनके बेटे को नहीं मिला सम्मान, पढ़ें…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Hotel Hotel Hotel

Hotel </span

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...