Sub Inspector का पिस्टल छीन भागने लगा तस्कर, पुलिस की गोली से…

मुजफ्फरपुर: बिहार में एक तरफ विपक्ष आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार और राज्य की पुलिस पर लगातार हमलावर है तो दूसरी तरफ सरकार और पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने का लगातार दावा करते हैं। एक बार फिर मुजफ्फरपुर में गुरुवार की अहले सुबह पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मादक पदार्थ सप्लायर को गोली लगी है। पुलिस ने घायल तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीती रात पुलिस ने छापेमारी कर एक मादक पदार्थ तस्कर मनोज को पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से लाखों रूपये की ज्वेलरी और अन्य सामग्री जब्त किया तथा उसके एक अन्य सहयोगी विनोद कुमार को भी गिरफ्तार किया। विनोद के पास से पुलिस ने मादक पदार्थ भी जब्त किया। इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील के समीप एक तस्कर मनोज एक एसआई का पिस्टल छीन कर फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगा।

तस्कर के फायरिंग करने के बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चली जिसमें तस्कर मनोज घायल हो गया। पुलिस ने उसे फिर गिरफ्तार कर इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। मामले में मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी ने बताया कि मादक तस्कर मनोज साह को लेकर उसकी निशानदेही पर जगह जगह छापेमारी की जा रही थी इसी दौरान वह एक सब इंस्पेक्टर का पिस्टल छीन कर भागने लगा।

उसने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग भी की जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जो उसके पैर में लगी। फ़िलहाल तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तस्कर मनोज के एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। मनोज एक कुख्यात स्मैक तस्कर है और रेड लाइट एरिया से उसने अपना नेटवर्क पूरे शहर में फैला कर रखा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    SHO बना लुटेरा, व्यवसायी से 35 लाख रूपये लूटे, एसपी ने दबोचा…

Sub Inspector Sub Inspector Sub Inspector Sub Inspector

Sub Inspector

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...