Anant Singh की जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुनाया फैसला, समर्थकों में..

पटना: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से एक बार फिर झटका लगा है। मोकामा में फायरिंग मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक अनंत सिंह जमानत याचिका एक बार फिर कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है। अनंत सिंह की जमानत याचिका ख़ारिज होने के बाद उनके समर्थकों में मायुसी छा गयी है। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह अब उपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

अनंत सिंह की जमानत याचिका पर कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई थी जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था और अब गुरुवार को खबर सामने आ रही है कि अनंत सिंह की जमानत याचिका ख़ारिज कर दी गई है। बता दें कि बीते दिनों मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र में दर्जनों राउंड फायरिंग की गई थी जिसमें पुलिस ने सोनू मोनू गैंग के सोनू को गिरफ्तार किया था जबकि पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अनंत सिंह ने जमानत याचिका दाखिल की थी जिसके बाद पुलिस से केस डायरी की मांग करते हुए बुधवार को सुनवाई की तारीख दी थी। बुधवार को एक बार फिर कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Sub Inspector का पिस्टल छीन भागने लगा तस्कर, पुलिस की गोली से…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Anant Singh Anant Singh Anant Singh

Anant Singh

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...

Khalari Crime Review Meeting: खलारी में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सक्रिय...

Khalari Crime Review Meeting: क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...