Ramgarh : भाकपा माले ने कार्यकर्ता विस्तारित को लेकर बैठक आयोजित किया

Ramgarh : मांडू के पडरिया में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं की विस्तारित बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी द्वारा संचालित 18 दिसम्बर 2024 से 22 अप्रैल 2025 “जोहार झारखंड संकल्प अभियान” का आयोजन किया गया है। इसके तहत इसी कड़ी में इस आयोजित बैठक में आउटसोर्सिंग, निजीकरण, पेसा कानून और झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तावित नियमावली आदि प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा व विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को सकलदेव रविदास, मदन राम, लालचंद बेदिया, जय नंदन गोप, सोहराय किस्कू, हरीश महतो ने संबोधित किया। बैठक को भाकपा-माले जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि भाकपा माले द्वारा संचालित पार्टी अभियान 18 दिसंबर 2024 से 22 अप्रैल 2025 तक “जोहार झारखंड संकल्प अभियान”को गांव-पंचायत एवं कस्बों में व्यापक रुप से चला कर अभियान के मुद्दों -सवालों -समस्याओं पर जनता को जागृत करना है।

केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी ,जन विरोधी नीतियों की वजह से तमाम सरकारी उद्योग, कोलियरी कारखाने को आउटसोर्सिंग और निजीकरण के जरिए रोजगार छिना जा रहा है। बड़े पूंजीपतियों, कॉरपोरेट घराने के लोगों को मुनाफा बढ़ाने और गरीबों ,बेरोजगारों को और कंगाल बना देने के राह पर चल रही है। आउटसोर्सिंग निजीकरण के खिलाफ सम्मानजनक रोजगार के लिए संगठित होकर अपने हक अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ना होगा। पेसा कानून 1996 लागू करते हुए रामगढ़, हजारीबाग जिला सहित उत्तरी छोटानागपुर के तमाम जिलों को शेड्यूल एरिया, अधिसूचित क्षेत्र में शामिल कर तमाम अधिकार बहाल करें।

बैठक में भाकपा- माले जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया, हजारीबाग जिला कमिटी सदस्य सोहराय किस्कू, लालचंद बेदिया, जयनंदन गोप, लाली बेदिया,सरयू बेदिया, रामवृक्ष बेदिया, छोटेलाल दास, मनेद्र हेंब्रम, अशोक गुप्ता, रूपन गोप, लाल कुमार बेदिया, अनवर अंसारी, शिवचंद राम, लाका बेदिया,लालदेव करमाली,कांति देवी, महादेव राम,मदन राम,बलराम बेदिया,चरकु सोरेन, हरीश महतो,कालीचरण बेदिया,रामेश्वर महतो, बबलू भुईयां,राजू राम,गनेश करमाली, जगदीश बेदिया,सुखदेव गंझू,बसंत प्रजापति, सकलदेव रविदास,बालेश्वर घटवार,दशरथ राम,प्रयाग बेदिया समेत दर्जनो लोग शामिल थे।

रविकांत की रिपोर्ट– 

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...