Hazaribagh : बस और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत, कोहरा बना हादसे की वजह

हजारीबाग : हजारीबाग के डेमोटांड़ में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए हैं. घायलों की हालत काफी गंभीर है. सभी घायलों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि घटना देर रात 1 बजे मोरांगी में हुई है. सूचना पर मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंगी महतो, एनएचआई की इमरजेंसी टीम और पुलिस ने घायलों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया.

बताया जा रहा है कि हादसा देर रात 1 बजे के आस-पास हुआ है. डेमोटांड़ में यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई. भीषण दुर्घटना में चालक और एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बस टाटा से आरा जा रही थी. डेमोटांड़ पहुंचने पर मोरांगी के पास बस एक ट्रक से जा टकराई. हादसे के बाद तुरंत मुफस्सिल थाना की पुलिस और एनएचएआई की इमरजेंसी टीम घटनास्थल पर पहुंची.

पुलिस और एनएचएआई की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सभी घायलों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया और शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा.
घटना के कारणों के बारे में बताया जा रहा है कि रात होने के कारण सभी यात्री नींद में थे. कोहरा होने के कारण बस चालक को ट्रक नहीं दिखा और भिड़ंत हो गई जिससे यह घटना हुई. देर रात सदर विधायक मनीष जायसवाल के प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के परिजनों और डॉक्टर से सामंजस्य स्थापित कर इलाज में मदद की. वहीं पुलिस जांच में जुट गई.

रिपोर्ट : आशिष

Hazaribagh-आम्रपाली परियोजना में तोड़फोड़ करने के मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव बरी

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...