Bihar Elections 2025 : तैयारी शुरू, होली से पहले पटना आएगी EC की टीम

पटना : Bihar Elections 2025 –  आठ फरवरी यानी कल दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने वाले हैं। इसके बाद बिहार चुनाव पर पूरे देश की नजर रहने वाली है। मुख्य चुनाव आयोग की टीम होली पर्व से पहले बिहार का दौरा करने वाली है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन का यह पहला दौरा होगा। इस दौरे पर चुनाव आयोग की टीम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की मौजूदगी में ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग करेगी। वोटिंग में उपयोग होने वाले ईवीएम और वीवीपैट की बेतरतीब जांच होगी। इसके अलावा पटना में चुनाव आयोग की टीम अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। साथ ही भागलपुर और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों का दौरा कर समीक्षा करेगी।

Bihar Elections 2025 – सितंबर महीने के अंत में हो सकती है घोषणा

रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग की टीम बिहार में दो दिनों तक रहेगी। इस दौरान टीम सबसे पहले जिलाधिकारी के साथ मौजदा हालात की समीक्षा करेगी और इसके बाद चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी के साथ भी मीटिंग कर सकती है। इस मीटिंग में कई अन्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। बिहार में इस बार मतदान नवंबर महीने में हो सकता है, क्योंकि दिवाली और छठ महापर्व अक्टूबर में है।

इस समय भी बिहार पुलिस काफी व्यस्त होते हैं तो इस बीच चुनाव कराने में कुछ चुनौतियां आ सकती है। इसलिए दोनों पर्व के बाद ही वोटिंग कराने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में चुनाव की तारीखों का ऐलान सितंबर महीने के अंत में हो सकता है।

Bihar Elections 2025 – बिहार में कितने वोटर

चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में कुल सात करोड़ 80 लाख वोटर हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं के संख्या चार करोड़ सात लाख और महिला मतदाताओं की संख्या तीन करोड़ 72 लाख के करीब है। वहीं, थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 2104 और सर्विस वोटर्स के संख्या एक लाख 65 हजार है।

यह भी देखें :

Bihar Elections 2025 – 4 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए

चुनाव आयोग में जनवरी में जो डेटा जारी किया था। उसके मुताबिक, बिहार के वोटर लिस्ट से चार लाख से अधिक नाम हटा दिए गए हैं। इसमें दो लाख 37 हजार पुरुष और एक लाख 71 हजार महिला वोटर्स हैं। सबसे अधिक वोटर भागलपुर जिले से हटाए गए। इस जिले से 37,957 नाम काट दिया गया है। इसके अलावा पटना, समस्तीपुर और गया से बड़ी संख्या में नाम हटाया गया है।

यह भी पढ़े : 24 को PM नरेंद्र मोदी और 25 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार दौरे पर

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img