Children के विवाद में जम कर चले लाठी डंडे, कई लोग घायल

औरंगाबाद: औरंगाबाद में शुक्रवार को बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। घटना औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव की है जहां बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि स्थानीय दीपन पासवान की पुत्री कुत्ता पालती है। कुत्ते को पड़ोसी गुड्डू अंसारी का पुत्र लेकर अपने घर चला गया। लड़की जब अपने कुत्ते को लेने के लिए गई तो वहां उसके साथ बच्चों ने मारपीट की।

लड़की ने जब मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तो फिर दोनों पक्षों के महिलाओं के बीच गाली गलौज शुरू हो गई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के तरफ से जम कर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले जिसमें दोनों ही पक्ष से कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकरी के बाद गोह थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया।

इस दौरान एसडीओ मनोज कुमार, एसडीपीओ कुमार ऋषि राज के साथ ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय सिंह समेत कई लोग पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मामले में एसडीओ मंज कुमार ने कहा कि दो परिवार के बच्चों के बीच झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों के परिजनों के बीच हिंसक झड़प हुआ। फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वहीं एसडीपीओ ऋषि राज ने बताया कि मारपीट की घटना घटी है। दोनों पक्षों के लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है, स्थिति नियंत्रण में है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    मोकामा-मुंगेर Green Field निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी-विजय सिन्हा

औरंगाबाद से धीरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Children Children Children

Children

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...