Commercial Advertisment

दिवंगत Photo Journalist नीलांबर यादव के परिजनों को पूर्णिया के पत्रकारों ने…

पूर्णिया: पिछले दिनों पूर्णिया में फोटो जर्नलिस्ट नीलांबर यादव का एक घटना में निधन हो गया था। फोटो जर्नलिस्ट के निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पीड़ित परिवार की सहायता के लिए पूर्णिया प्रेस क्लब के सदस्यों ने आपसी सहयोग से एक सहायता राशि इकठ्ठा कर पत्रकार की पत्नी को सौंपा। इस नेक काम में पूर्णिया के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, यूट्यूब और वेब पत्रकारों ने अपनी तरफ से सहयोग किया। इसके साथ ही स्थानीय सामाजिक लोगों से भी मदद ली गई।

सामाजिक लोगों के मदद के पूर्णिया के पत्रकारों ने धन्यवाद दिया। इस दौरान पूर्णिया प्रेस क्लब के नंदकिशोर सिंह ने कहा कि इसमें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं अन्य मीडिया के साथियों ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई और एक गरीब पत्रकार जिसका घर उजड़ गया उनके परिवार की मदद कर एक भावनात्मक मिसाल कायम किया है। उन्होंने बताया कि 104 लोगों ने अपने-अपने हिसाब से आर्थिक सहायता दी।

यह आर्थिक सहायता राशि एक लाख पैंसठ हजार आठ सौ पचास रुपए थी। जितने लोगों ने यह राशि प्रदान की उन सभी सम्मानित जनों का लिस्ट भी फोटो जर्नलिस्ट नीलांबर की पत्नी को सौंपा गया। यह राशि स्वर्गीय नीलांबर के घर पर जाकर प्रदान की गई।

इस खास मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार, मनोज कुमार यादव, राजेश शर्मा, मनोहर कुमार, प्रेस क्लब पूर्णिया के कोषाध्यक्ष पंकज नायक, सचिव प्रशांत चौधरी, अभय सिन्हा, जेपी मिश्रा, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार, विकास कुमार, नागेश्वर कर्ण, संजय कुमार यादव, आकाश कुमार, राकेश कुमार लाल, विनय कुमार यादव, चंद्रजीत कुमार, पारस सोना, सुमित कुमार आदि मौजूद थे।

फोटो जर्नलिस्ट दिवंगत नीलांबर के परिवार से उनकी पत्नी के अलावा माताजी, भाई, बहन तथा समाज के कई अन्य लोग उपस्थित थे। वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा बताया गया कि उनके बच्चों के स्कूल और उनकी पत्नी की नौकरी की लिए भी बात की जा रही है जिससे उनके भरण पोषण में कठिनाइयों का कम सामना करना पड़े।

यह भी पढ़ें-  पहले करते थे घर की Reiki और फिर…, जहानाबाद पुलिस ने…

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Photo Journalist Photo Journalist Photo Journalist Photo Journalist

Photo Journalist

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...